जांजगीर चाँपा

सड़क हादसा:- बाइक सवारों को पिकअप ने मारी ठोकर , मौके पर ही दो महिलाओं की मौत….एक युवक गंभीर

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर चांपा – रविवार को एक और सड़क हादसे में दो जिंदगियां मौत की नींद में सो गई। बताया जा रहा है यह पूरा मामला बाराद्वार के ग्राम सकरेली का है। जहाँ रेल्वे फाटक के पास बाइक को अज्ञात पिकअप ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना को अंजाम देकर आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। जिसके खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कड़ारी गांव निवासी युवक के साथ बाइक में रायगढ़ निवासी रीना पैकरा और पश्चिम बंगाल निवासी सुतप्पा सवार होकर किसी काम से बाराद्वार पहुँचे थे। जहाँ ग्राम सकरेली फाटक के पास तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे मौके पर ही रीना पैकरा और सुतप्पा की मौत हो गई। इधर बाइक चला रहा युवक भी मौके पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसे स्थानीय लोगो के मदद से चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर है। 

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...