कोटा

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट…विवाद के बाद कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े में विवाद के बाद हत्या की वारदात सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव पिता जगत यादव उम्र 24 वर्ष का गांव के ही युवती अंजू यादव पिता राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से साथ रह रहे थे। गांव वालों के अनुसार आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

रविवार दोपहर भी लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही प्रेमी युवक ने किन कारणों से अपनी प्रेमिका की हत्या की है इसका खुलासा नही हो सका है, पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद यह स्पष्ट को पाएगा की युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर