जांजगीर चाँपा

जांजगीर चाम्पा: थाने में समझौता कराने वाले उपनिरीक्षक पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला 27 मार्च 2026 की रात का है, जब ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नोरगे मारपीट की शिकायत लेकर थाना अकलतरा पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार उन्होंने विनोद और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। आरोप है कि थाना में मौजूद उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने शिकायत पर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बजाय उन्होंने दोनों पक्षों पर दबाव बनाकर थाने में ही समझौता करा दिया। इस पूरे मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है,

क्योंकि मारपीट जैसे मामले में नियमानुसार अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जाना आवश्यक था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाते हुए उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को सौंप दी गई है। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग ने साफ संदेश के रूप में देखा है कि शिकायतों के निपटारे में लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल जांच के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई भी तय की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार