मस्तूरी

मस्तूरी: रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश की हुई शिनाख्त….खैरागढ़ से अपहृत नाबालिग निकली,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश की पहचान हो गई है। यह मामला अब और भी संवेदनशील हो गया है, क्योंकि मृतका की शिनाख्त खैरागढ़ थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रेलवे गार्ड ने थाना मस्तूरी पहुंचकर सूचना दी थी कि ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 23/26 कायम कर जांच शुरू की। शव की पहचान के लिए लगातार सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए जानकारी प्रसारित की जा रही थी।इसी दौरान 30 मार्च की देर रात थाना प्रभारी खैरागढ़ से संपर्क हुआ।

खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि उनके यहां अपराध क्रमांक 133/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज है और अपहृत किशोरी का हुलिया मस्तूरी में मिली अज्ञात मृतिका से मेल खा रहा है। इसके बाद 31 मार्च को ग्राम चिचोला, ठेलकाडीह से मृतका के परिजन और खैरागढ़ थाना स्टाफ मस्तूरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला रेलवे हादसे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संदिग्ध पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल