रायपुर

घरेलू विवाद ने ली दो जिंदगियां…. पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायपुर– राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया में घरेलू विवाद ने बुधवार को खौफनाक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नवनीत कुमार साहू ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। 1 अप्रैल 2026 को उसकी दूसरी बहन नीतू ने फोन पर सूचना दी कि हेमलता और उसकी पुत्री चित्रा साहू की हत्या कर दी गई है।। सूचना मिलते ही नवनीत अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां घर के भीतर हेमलता और उसकी बेटी चित्रा मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास खून से सना टंगिया और कांसे का लोटा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू ने इन्हीं हथियारों से हमला कर दोनों की हत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना विधानसभा पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 114/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी गुलाब राम साहू 55 वर्ष मूलतः ग्राम सोनसरी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है और फिलहाल सेमरिया मेन रोड में रह रहा था।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,