बिलासपुर

विवाह की खुशियां मातम में बदलीं….पेंडारी में खूनी हमला, टंगिया-हंसिया से परिवार पर टूट पड़े पड़ोसी, 4 गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी में सोमवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब एक ही परिवार पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने टंगिया, हंसिया और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। विवाह समारोह की खुशियां कुछ ही मिनटों में खून-खराबे में बदल गईं। इस सनसनीखेज हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पेंडारी के आवासपारा निवासी हंसराज बघेल, परमानंद बघेल, सहेत्रिन बघेल और उषा दिवाकर सोमवार शाम करीब 7 बजे घर में आयोजित विवाह कार्यक्रम के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल और सुमित्रा बघेल घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित परिवार के सदस्य बाहर निकले, तो बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

आरोप है कि लक्ष्मण, दिलीप और अर्जुन अचानक घर के भीतर गए और वहां से हंसिया, टंगिया और लाठी लेकर बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल घायलों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। गांव में इस वारदात के बाद तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर, सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि हमले की असली वजह पुरानी रंजिश थी या विवाद अचानक भड़का।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...