बिलासपुर

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़… एक आरोपी जेल भेजा गया, कथित मास्टरमाइंड सिम्स में भर्ती, उठे रसूख और बचाव के सवाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामला सिर्फ जुआ-सट्टा तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि रसूख, पहुंच और कानून से बच निकलने की कथित कोशिशों को लेकर भी शहर में जोरदार चर्चा छिड़ गई है। पुलिस ने 5 अप्रैल 2026 की रात उदई चौक स्थित बजरंग मंदिर के पास रेड कार्रवाई करते हुए दीपक भक्तानी और विशाल विधानी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट एवं 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी दीपक भक्तानी को मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह व्हाट्सएप और मोबाइल एप के माध्यम से क्रिकेट मैचों, विशेषकर आईपीएल, टी-20, वनडे और अन्य सीरीज पर सट्टा संचालित करता था। उसने यह भी बताया कि विशाल विधानी उसे सट्टा संचालन के लिए आईडी उपलब्ध कराता था और बदले में सट्टे से प्राप्त रकम का 8 प्रतिशत हिस्सा लेता था। मामले में पुलिस ने चार मोबाइल फोन, एक सुजुकी स्कूटी, ऑनलाइन सट्टे के स्क्रीनशॉट और 1 लाख 10 हजार रुपये नकद सहित कुल लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये का माल जब्त किया है। कार्रवाई के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया गया, लेकिन दूसरे आरोपी विशाल विधानी को लेकर शहर में नई चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों के बीच यह बात तेजी से फैल रही है कि विशाल विधानी कथित रूप से शहर की राजनीति से जुड़े प्रभावशाली परिवार का रिश्तेदार है। चर्चा यह भी है कि गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की कार्रवाई से बचने के लिए उसने सिम्स अस्पताल में भर्ती होकर तबीयत खराब होने का रास्ता अपना लिया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस या अस्पताल प्रशासन की ओर से नहीं हुई है, लेकिन आमजन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या रसूखदारों के लिए कानून से बचना अब आसान होता जा रहा है? लोगों का कहना है कि जब एक आरोपी को जेल भेजा जा सकता है, तो दूसरे के लिए अस्पताल का रास्ता कैसे खुल जाता है? पूरे मामले ने पुलिस कार्रवाई, राजनीतिक प्रभाव और न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कथित मास्टरमाइंड पर आगे क्या वैधानिक कार्रवाई होती है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...