छत्तीसगढ़बिलासपुर

सत्ता बदलते ही बदले इरादे, एक बार फिर सीवरेज बदलेगी सत्ता

शहरवासी अभी भी बेतरतीब यातायात के दबाव गहरे गड्ढों के पास से गुजरने का जोखिम धूल के गुबार का सामना कर रहे हैं ऐसी स्थिति में जनता जनार्दन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है

आकाश दत्त मिश्रा

बिलासपुर शहर में बीते 10 वर्षो से चल रही सीवरेज प्रोजेक्ट की खुदाई का तत्कालीन समय मे विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अमर अग्रवाल का ताबड़तोड़ विरोध प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि सीवरेज की खुदाई तत्काल बंद की जाए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अनुसार यह भी कहा गया कि सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए बिलासपुर शहर परफेक्ट नहीं है क्योंकि घनी आबादी और पुरानी बाहर बसाहट के चलते पाइप लाइनों का सभी शौचालयों से कनेक्शन कर पाना संभव नहीं है यह प्रोजेक्ट नए बताए गए शहर के लिए उपयुक्त है विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ नारेबाजी की बल्कि शहर को खोजापुर का नाम दिया साथ ही सीवरेज को राक्षस रूपी प्रोजेक्ट बताया इसमें कोई दो राय नहीं है कि बिलासपुर शहर की जनता सीवरेज के कार्य से हलकान हो गई थी जगह-जगह सड़कों पर हो रही खुदाई अव्यवस्थित यातायात धूल के गुबार गहरे गड्ढे में गिरने का जोखिम यह सारी चीज है शहरवासियों को बीते 10 वर्षों से परेशान कर रही थी ऐसे में सत्ता के शीर्ष पर बैठे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जनता का गुस्सा लाजमी था इसे बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बखूबी बुलाया है लेकिन वर्तमान समय को देखे तो बिलासपुर शहर में सीवरेज की खुदाई अभी भी जारी है जबकि अब सत्ता की कमान कांग्रेस के हाथ में है जो सीवरेज का विरोध करते थे खुदाई रोकने के लिए अनशन करते थे आज वे सीवरेज की खुदाई को चुप्पी साध कर देख रहे हैं स्वीकार कर रहे हैं अब किसी भी प्रकार का कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है इसे किस तरह से लिया जाए य जनता को तय करना है चुनाव के पहले सीवरेज प्रोजेक्ट हर लिहाज से कांग्रेस के लिए एक बड़ा मुद्दा था शहर की जनता ने हलकान हो कर कांग्रेस की इस विरोधी स्वर में ताल से ताल मिलाई थी लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है इसके बावजूद सीवरेज प्रोजेक्ट के कार्यप्रणाली में कोई परिवर्तन नहीं आया है शहरवासी अभी भी बेतरतीब यातायात के दबाव गहरे गड्ढों के पास से गुजरने का जोखिम धूल के गुबार का सामना कर रहे हैं ऐसी स्थिति में जनता जनार्दन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...