रायपुर

शराब को लेकर विवाद में जीजा ने साले की कर दी हत्या, खारुन नदी किनारे मिली लाश

रमेश राजपूत

रायपुर – ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित खारुन नदी किनारे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव 30 वर्ष और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा 45 वर्ष दोनों ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों महासमुंद जिले के पल्सीपानी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना 8 अप्रैल की बताई जा रही है, जब दोनों सिल्तरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा, लेकिन आरोप है कि घनश्याम शराब लेकर अकेले ही पी गया। इस बात को लेकर आरोपी के मन में आक्रोश पैदा हो गया।

अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी की ओर गए। इसी दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी किनारे चला गया, जहां आरोपी भी उसके पीछे पहुंच गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे नदी के मेढ़ से धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी को शक हुआ कि कहीं वह जिंदा न बच जाए, तो उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से,