बिलासपुर

कांच तोड़कर युवक ने खुद को किया घायल…पेट फटने से सिम्स में भर्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहाभाठा मिनी बस्ती में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक 10 अप्रैल की सुबह वह शैतान मार रहे हैं कहते हुए घर में हंगामा कर रहा था। स्थिति को देखते हुए परिवार वाले उसे झाड़-फूंक के लिए लेकर गए थे। बताया गया कि घर लौटने के बाद युवक कुछ देर शांत रहा और सो गया।

लेकिन अगले दिन सुबह करीब 11 बजे अचानक उठकर उसने फिर से वही बातें दोहरानी शुरू कर दीं। इसी दौरान उसने घर में रखे आईने को तोड़ दिया और उसके कांच से अपने पेट पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़...