रायपुर

प्रदेश में धधकती गर्मी के बीच बड़ा फैसला… 20 अप्रैल से बंद होंगे स्कूल, 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक पहले जहां ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2026 तक निर्धारित था, वहीं अब इसमें संशोधन करते हुए 20 अप्रैल से ही छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, जो 15 जून 2026 तक जारी रहेंगी। यह निर्णय प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस निर्णय को बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए कहा है कि सरकार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। भीषण गर्मी के बीच स्कूलों का संचालन बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए समय रहते यह कदम उठाया गया है। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा और उनसे संबंधित पूर्व आदेश यथावत रहेंगे। सरकार के इस फैसले से अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...