छत्तीसगढ़

पुल पार करने के दौरान बह गया वाहन, 5 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

उदय सिंह

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में जहां ठीक से बारिश नहीं हो रही वही कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है ।भारी बारिश के चलते पुल के ऊपर से पानी बहने के दौरान बालोद क्षेत्र में 6 लोगों के बह जाने की दर्दनाक घटना घटी है। बताया जा रहा है यह सभी पानी से भरे पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिस दौरान तेज बहाव के चलते उनका वाहन बह गया।

बताया जा रहा है यह सभी दल्ली राजहरा अस्पताल से उपचार करा कर वाहन में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान यह घटना हुई। तेज बहाव के बावजूद पुल से वाहन पार कराने की कोशिश में वाहन बह गया। इस मामले में रेस्क्यू टीम द्वारा एक महिला का शव बरामद किया गया है। लापता होने वालों में 3 वर्षीय बालक भी शामिल है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। पानी से भरे नाले को पार करने करते वक्त ड्राइवर की नासमझी से हादसा हुआ। घटना डौंडीलोहारा थाना इलाके के रेंगा डबरी केरी पुल के पास हुई।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक और वाहन में सवार एक यात्री ने तैरकर अपनी जान बचा ली। वही 3 साल के बच्चे समेत चार लोगों के डूबने की खबर है ,जिनमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। बाकी लापता लोगो की तलाश की जा रही हैं। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पुल लबालब भरा हुआ था, जिसे पार करने की कोशिश में वाहन समेत सभी बह गए।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों...