मस्तूरी

मस्तूरी :- चरित्र शंका पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी खुद पहुंचा थाने

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाना पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार ग्राम रिस्दा बस्तीपारा निवासी जीवन नोरगे (65) ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के भीतर मृतका का शव मुंह के बल पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कमरे में खून बिखरा हुआ था, वहीं पास में टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी जीवन नोरगे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल