मस्तूरी

अनजान को लिफ्ट देना ग्रामीण को पड़ा भारी…अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर हुआ फरार,

उदय सिंह

मस्तूरी – चौकी मल्हार क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण को रास्ते में अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भरत लाल कैवर्त निवासी ग्राम झुलन पकरिया, जो रोजी-मजदूरी का काम करता है, 20 अप्रैल 2026 को अपने सहकर्मी अशोक कुमार गोड के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम वेद परसदा गया था। वहां से लौटते समय मस्तूरी चौक के पास करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते भरत लाल ने उसे अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BH 4592 चलाने के लिए दे दी और खुद पीछे बैठ गया। शाम करीब 4 बजे दोनों ग्राम बूढ़ीखार स्थित साहू होटल के पास पान-पाउच लेने के लिए रुके। इस दौरान भरत लाल और उसका साथी दुकान की ओर चले गए, जबकि अज्ञात व्यक्ति बाइक के पास ही खड़ा रहा। महज दो मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो देखा कि आरोपी मोटरसाइकिल लेकर बुढ़ीखार बस्ती की ओर फरार हो रहा है। पीड़ित और उसके साथी ने दूसरी बाइक से आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार से भाग निकला। काफी तलाश के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 21 अप्रैल को पीड़ित ने चौकी मल्हार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की जा रही है। फ़िलहाल अजनबियों को लिफ्ट देने से पहले सावधानी जरूर बरतें…यह घटना बड़ी सीख है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...