जांजगीर चाँपा

पंप चोर चढ़े पामगढ़ पुलिस के हत्थे, रात के अंधेरे में दिया था घटना को अंजाम..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – ग्रामीण के खेत से सबमर्सिबल पंप कि चोरी करने वाले आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों के कब्जे पम्प को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रसौटा निवासी रामनाथ यादव के खेत में लगे 3 एच पी के पम्प को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी लिखित शिकायत उन्होनें पामगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच पड़ताल में पामगढ़ पुलिस को रसौटा के ही संतोष दास मानिकपुरी,करन कुर्रे,सोनू कुमार चौहान,परमेश्वर कुर्रे पर शक हुआ। जिसके आधार पर पूछताछ करने से लगा की चारो ने मिलकर ही 3 और 4 अक्तूबर कि दरमियानी रात प्रार्थी के खेत से सबमर्सिबल पंप को चोरी किया था। जिसपर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही मर्सिबल पम्प 3 एच.पी. एवं घटना में प्रयुक्त वायर काटने का कटर, एक नग प्लास एवं एक लोहे का सब्बल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, आर रज्जू रात्रे, भुनेश्वर साहू, टिकेश्वर राठौर, अनुज खरे, विश्वजीत आदिले एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार