सक्ती

सेंट्रल जेल बिलासपुर से पैरोल पर निकला फरार आरोपी गिरफ्तार…बलात्कार के अपराध में काट रहा था सजा,

रमेश राजपूत

सक्ति – थाना मालखरौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 साल की सजा काट रहे पैरोल से फरार आरोपी ईश्वर भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2018 में दर्ज बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के मामले में दोषी पाया गया था, जिसे 2021 में विशेष न्यायालय सक्ती द्वारा 20 वर्ष सश्रम कारावास और 5000 जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। ईश्वर भारद्वाज, निवासी चंदेलीडीह, को 08 नवंबर 2024 को 14 दिन की अस्थायी पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन 25 नवंबर 2024 को वापस जेल नहीं लौटने पर वह फरार घोषित कर दिया गया। इसके बाद मालखरौदा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 262 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव व एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। सटीक मुखबिर सूचना और सायबर सेल की सहायता से पुलिस ने जेठा रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में डीएसपी सतरूपा तारम, उनि. कमल मैरिषा, सउनि. दिलीप खलखो सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,