रायगढ़

अवैध कबाड़ पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई…ट्रक सहित 1.3 लाख का कबाड़ जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – अवैध कबाड़ का परिवहन करते एक ट्रक को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा है। जिसमे एक आरोपी के कब्जे से 13 टन कबाड़ जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एनटीपीसी के पास अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने एनटीपीसी ऑफिस के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध 14 चक्का लाल रंग का ट्रक (क्रमांक CG 13 Y 7336) को रोका। जांच में ट्रक में अवैध रूप से लोड करीब 13 टन लोहा-टीना कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1.3 लाख रुपए आंकी गई है।

खरसिया चौक, अंबिकापुर निवासी वाहन चालक मोजहिद कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35(1) बीएनएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर व लव किशोर साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...