बिलासपुर

शौक पूरा करने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 4 नाबालिक सहित शातिर चोरों की टीम गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में जारी चोर पुलिस के खेल में एक बार फिर सरकंडा पुलिस को सफलता मिली है जहां उन्होंने शौक पूरा करने की मंशा से चोरी की 4 वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोरों की एक टीम को गिरफ्तार किया है जिसमें 4 नाबालिक भी शामिल हैं।मिली जानकारी के अनुसार शहर में हो रही चोरी की घटना पर अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरों के धरपकड़ की कार्यवाही करने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में विगत दिनों सरकंडा थाना पुलिस द्वारा संदेहियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही थी जिसमे 2 आरोपी मोनू तिवारी एवं विकाश विश्वकर्मा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 4 जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जहां पहले प्रकरण में आरोपियों द्वारा 2जून की रात किराना दुकान के शटर का ताला तोड़कर 6000 के किराना समान तथा गल्ले से नगद 1000 की चोरी की गई थी , जिसकी शिकायत रवि कुमार विश्वाश ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। दूसरे मामले में आरोपियों ने 14 जुलाई को सिरगिट्टी से एक्टिवा 5 जी स्कूटी की चोरी की थी जिसकी शिकायत कामता बंसोड ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी ।

तीसरे प्रकरण में आरोपियों द्वारा 17-18 अगस्त की दरम्यानी रात एकता कॉलोनी सरकंडा निवासी ओमप्रकाश साहू के थोक पान की दुकान का ग्रील उखाड़कर गल्ले से 7000 रुपए पार कर दिया गया था। तो वहीं चौथे मामले में आरोपियों ने 17 अगस्त की रात भुनेश्वर कश्यप निवासी श्यामनगर के मोपका स्थित सेनेटरी दुकान से नल का समान (कीमत 15000/-) तथा गल्ले में रखे नगदी 45000/- की चोरी की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों मोनू तिवारी पिता श्याम तिवारी (19 वर्ष), विकाश विश्वकर्मा पिता टेकलाल विश्वकर्मा (20 वर्ष) तथा अन्य 4 नाबालिक को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया , साथ ही उनके कब्जे से चोरी के सामान सहित नगदी ( कुल कीमत लगभग  1 लाख ) रकम जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल