क्राईमछत्तीसगढ़

सात सालों से गिरफ़्तारी वारंट तामील करवाने में नाकाम पुलिस

डेस्क

चेक बाउंस के एक मामले में प्रार्थी शांति सोनी द्वारा सीपत थाना क्षेत्र ग्राम कुली निवासी पवन साहू पिता चन्दन लाल साहू के विरुद्ध जिला न्यायलय बिलासपुर में सन 2012 में धारा 138 के तहत परिवाद दाखिल किया था. माननीय न्यायलय द्वारा लगातार गिरफ़्तारी वारंट जारी किया जा रहा था. किन्तु सीपत थाना आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत करने में असफल रहे. इस कारण दिनांक 20.09.2018 को माननीय न्यालायाय ने स्थाई वारंट जारी किया गया. चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण सभी थाना द्वारा स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया किन्तु सीपत पुलिस द्वारा आरोपी पवन साहू को गिरफ्तार नहीं किया गया. जबकि पवन साहू ग्राम कुली की सरपंच का पति है. इससे क्षुब्ध होकर प्रार्थी शांति सोनी ने माननीय उच्च न्यायलय में फरियाद की. माननीय उच्च न्यायलय ने मामले की गंभीरता तो समझते हुए प्रार्थी को पुनः पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास आरोपी का पता ठिकाना बताते हुए जाने को कहा व साथ ही पुलिस अधीक्षक को प्रार्थी की शिकायत मिलने के 30 दिवस के भीतर आवश्यक दिशा निर्देश देने का आदेश पारित किया. इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी को दिनांक 20 मई 2019 को जारी पत्र द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया. यहाँ एक बात समझ से परे है की विगत 7 वर्षों में ऐसा क्या था की पुलिस एक आरोपी वह भी जिसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हुआ हो उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई वह भी जब उक्त व्यक्ति खुलेआम घूम फिर रहा है कार्यक्रमों में उपस्थित हो रहा है और ग्राम की सरपंच का पति है. अब इसका क्या राज है यह समझ से परे है.

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर