बिलासपुर

ट्रेन में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब…17 लाख के जेवर और कैश बरामद, झारखंड के 6 आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों के हैंडबैग से सोने के जेवर और नगदी पार करने वाले शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह को जीआरपी बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, जो बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनों में वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख रुपए से अधिक के सोने के जेवरात और नगदी बरामद की है। जीआरपी थाना बिलासपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 305(सी) बीएनएस के मामले में तलाश के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। जांच के दौरान पुलिस को 6 संदिग्धों के एक समूह की जानकारी मिली, जो संगठित तरीके से ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाते थे।

आरोपी भीड़ और यात्रा की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर महिलाओं के लेडिस हैंडबैग से कीमती सामान चोरी कर लेते थे और बाद में उसे बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान तुषार पासवान, विरासत पासवान, मोनी देवी, मामोनी केंवरा, सुजाता केंवरा और मोनिका देवी के रूप में हुई है। सभी आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 17,08,480 रुपए कीमत के सोने के जेवरात और 15 हजार रुपए नगद बरामद किए गए।

इनमें से अपराध क्रमांक 51/26 से संबंधित 6,22,840 रुपए का मशरूका जब्त किया गया है, जबकि शेष 10,85,680 रुपए की चोरी की संपत्ति के वास्तविक मालिकों की तलाश की जा रही है। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ धारा 35(1)(ड़) बीएनएसएस, 305(सी) एवं 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और विशेष रूप से महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी खुलासा करने में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...