बिलासपुर

जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी का सराहनीय कार्य…..स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने दिखाई जागरूकता जुटाए 78 यूनिट ब्लड

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर के व्यापारी पवन शिवदासानी ने आज एक नई मिसाल पेश की उन्होंने अपने बेटी खुशी का जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया ! जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी  जो शहर में रक्तदान का पर्याय बन चुकी है , शहर में चाहे मरीज़ किसी भी अस्पताल में भर्ती हो , उसे किसी भी ग्रुप का ब्लड चाहिए हो… सब की जुबान पर एक ही नाम होता है… जज़्बा ! मौका कोई भी हो दिन कोई भी हो जज़्बा हर अवसर को सदुपयोग करते हुए लोगो को जागरूक करते हुए उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करती है ,स्वतंत्रता दिवस के दिन भी टीम जज़्बा द्वारा शहर के युवाओं को जागरूक करते हुए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लगातार युवाओं ने पहुंचकर एक मिसाल पेश की , लगभग 78 युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया सभी रक्तदाताओ को सम्मानित किया गया सभी को स्मृति चिन्ह के रूप में जज़्बा का चिन्ह वाला मग और सम्मान पत्र प्रदान किया गया ।

सभी रक्तदाताओ के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। शिविर को सफल बनाने में संयोजक संजय मतलानी , अध्यक्ष विनय जेपी वर्मा , महेंद्र कुमार चतुर्थी , देवयानी रॉय , मनप्रीत कौर खनूजा , मोहम्मद कलाम , मोहम्मद नियाज़ , आकाश सिंह ( पौसरा ) , मोहम्मद आकिब , तन्मय दास और राजधानी ब्लड बैंक की सारी टीम शामिल थी

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...