मस्तूरी

मस्तूरी: अवैध करंट हुंकिंग बनी बुजुर्ग मजदूर की मौत की वजह….. आरोपी खेत मालिक पर मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने घटना में लापरवाही बरतने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कृष्णा निषाद निवासी रिस्दा डोड़की नाला के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पिता भागबली निषाद 70 वर्ष रोजमर्रा मजदूरी करता था। 12 अगस्त की शाम वह खेत गया था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। अगली सुबह जब परिजन खोजबीन के लिए खेत की ओर गए, तो देखा कि भागबली निषाद का शव डोड़की नाला के पास पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा, स्थल निरीक्षण तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि ग्राम के ही तीजराम यादव 30 वर्ष पिता लक्ष्मण यादव ने अपने खेत में पानी सिंचाई के लिए अवैध रूप से बिजली हुकिंग कर पंप चालू किया था। उसने मृतक भागबली निषाद से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली मोटर चलाने का काम कराया, इसी दौरान उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने जांच रिपोर्ट, गवाहों के बयान और विद्युत विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर तीजराम यादव के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत के मामले में धारा 106-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...