तखतपुर

तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा…बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बेलसरी के पास उस समय हुआ, जब मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही श्री साईं बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार श्री साईं बस क्रमांक CG 10 G 1167 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था।

इसी दौरान तखतपुर की ओर आ रही बाइक क्रमांक CG 10 CC 5520 को बस ने सीधे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे। मृतक की पहचान ग्राम लिदरी निवासी बृज किशोर महादेवा 40 वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा चालक से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर