मस्तूरी

राशन वितरण में लापरवाही:- ग्राम पंचायत मस्तूरी के 1280 हितग्राही परेशान… कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदय सिंह

बिलासपुर – ग्राम पंचायत मस्तूरी के ग्रामीणों को बीते दो महीनों से खाद्यान्न सामग्री नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें जीवन यापन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल राशन उपलब्ध कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के सेल्समैन मनी राम कुर्रे द्वारा हितग्राहियों से अंगूठा तो लगवा लिया गया, लेकिन राशन का वितरण नहीं किया गया है। करीब 1280 हितग्राही आज भी राशन के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुर्रे के खिलाफ पूर्व में भी गबन के आरोप लगे थे, जिसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया था।इससे पहले भी ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी से परेशान होकर अब ग्रामीणों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और राशन सामग्री न मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सेल्समैन को तत्काल हटाने और नई व्यवस्था के तहत सुचारु रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है।प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...