रायगढ़

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए मरीजों के परिजनों से अवैध वसूली…वीडियो वायरल होने के बाद तीन सुरक्षा गार्ड पर एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

रायगढ़ – रविवार की दोपहर सोशल मीडिया पर संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में ईलाज के लिए भर्ती हुए मरीजों के अटेंडर/परिजनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लिये जाने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से सिक्युरिटी गार्डों पर कार्यवाही के लिए कल शाम स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश कुमार साहू द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा सिक्युरिटी गार्डों के अवैध उगाही संबंधी प्राप्त हुए आवेदन से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदन पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किये ।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 384, 418, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीकृत कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ मेडिकल कॉलेज रवाना हुए और मौके पर पूछताछ कर हॉस्पिटल में नि:शुल्क प्रवेश व्यवस्था के विरूद्ध मरीजों के परिजनों से अनैतिक रूप से जबरन रूपयों की वसूली करने वाले बुंदेला सिक्युरिटिस बिलासपुर के तीनों सिक्युरिटी गार्ड आरोपी रविशंकर गौतम, ओम प्रकाश पटेल, शिवेंद्र शुक्ला सभी मेडिकल कॉलेज रायगढ़ को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,