छत्तीसगढ़

आंदोलन से मिली कामयाबी , मुंगेली नगर पालिका शासकीय स्कूल भवन का जीर्णोद्धार आरंभ

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली नगर पालिका द्वारा संचालित उच्चतर माध्यमिक शाला भवन के दिन अब बहुरेंगे। दरअसल आंदोलन के बाद इस जर्जर भवन के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। पुराने भवन के ऊपर निर्मित कक्षों को तोड़कर नए सिरे से बनाने की योजना है । हैरानी इस बात की है कि शाला भवन का पुराना हिस्सा अभी उपयोग लायक है लेकिन नया निर्माण इस कदर जर्जर हो चुका है कि उसे तोड़ने की आवश्यकता पड़ रही है । असल में ऊपर बने कक्षों का निर्माण कभी पूरा हुआ ही नहीं। यहां तक कि बाहरी दीवारों पर प्लास्टर तक नहीं की गई । जिस कारण से बारिश और अन्य वजह से भवन जर्जर होता चला गया।

लगातार जर्जर हिस्से से मलबा टूट टूट कर गिरने से छात्रों में भय का माहौल था, जिसके बाद पिछले दिनों नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक शाला के छात्रों ने सड़क पर उतरकर और कलेक्ट्रेट जाकर भी धरना प्रदर्शन किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका को जर्जर शाला भवन की मरम्मत के निर्देश मिले। जिसके बाद निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहा है, लेकिन एक दिक्कत यह भी है कि शाला भवन के दोनों ओर सड़क गुजरती है, जिस पर आम लोगों का आना जाना है। तोड़फोड़ के दौरान इन सड़कों से गुजरना खतरे से खाली नहीं रहेगा। इसलिए एहतियातन इन सड़कों को भी कार्य के दौरान अवरुद्ध करना होगा, अगर ऐसा नहीं किया गया तो फिर समस्या और भी विकराल होगी। फिलहाल निर्णय लिया गया है कि ऊपरी माले को तोड़कर 20 लाख रुपए की लागत से नए कक्षों का निर्माण किया जाएगा और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि कार्य कब तक पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन कार्य के पूरा होने के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि नगरपालिका के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर और सुरक्षित भवन उपलब्ध होगा। जिससे उनका ध्यान केवल पढ़ाई में लगेगा ना कि वे हमेशा इस डर में सहमे रहेंगे कि पता नहीं कब भवन का कौन सा हिस्सा टूट कर उनपर गिर पड़े।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार,