बिलासपुर

सरकंडा में एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की नई शाखा शुरू, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं संग मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

उदय सिंह

बिलासपुर– शहर के सरकंडा क्षेत्र स्थित वासुदेव परिसर में एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की नई ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संस्थान का उद्घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों और बेहतर सुविधाओं का समावेश आवश्यक है, जिससे बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके।

इस अवसर पर एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल के डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा में सफल संचालन के बाद सरकंडा में यह नई शाखा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।उन्होंने बताया कि नई ब्रांच में बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां एयर कंडीशंड (AC) स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट बोर्ड आधारित शिक्षण प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम और खेल-खेल में सीखने की आधुनिक पद्धति उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा और समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय नागरिक, शिक्षाविद् और संस्थान से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने नई शाखा की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की इस नई शाखा के शुरू होने से सरकंडा और आसपास के क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...