बिलासपुर

लोखंडी ओवरब्रिज के पास लूटपाट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर लिया कब्जे में,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मोबाइल झपटमारी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर तथा एक धारदार चाकू बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोबाइल झपटमारी की घटना में शामिल दो युवक सकरी ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी एक्टिवा से भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में वाहन से गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 20 मई 2026 को लोखंडी ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग छह हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल