बिलासपुर

VIDEO:- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी…बेटी से विवाह की जिद पर पिता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर के कुदुदंड क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़ित की पुत्री से विवाह करना चाहता था और इसी बात को लेकर विवाद के बाद उसने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार घायल मोहितदास मानिकपुरी 46 वर्ष पिता खोलबहरा मानिकपुरी, मूल निवासी ग्राम रांपा कुंडा जिला कवर्धा हैं और वर्तमान में रोजी-मजदूरी के लिए बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर के बाहर बाइक का प्लग साफ कर रहे थे। तभी शाहिल मरावी पिता विजय मरावी वहां पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोहितदास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बचाव करते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि शाहिल मरावी मोहितदास की पुत्री से विवाह करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद फरार आरोपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन भागते समय वह स्वयं ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल