बिलासपुर

छोटी उम्र, बड़े कारनामे….अपराध के दलदल में समाता युवा, कोनी लूटकांड में नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – तेज़ी से बदलती जीवनशैली और आसान पैसे की चाह युवाओं को अपराध की राह पर धकेल रही है। इसका ताजा उदाहरण कोनी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां महज 16 से 19 वर्ष की उम्र के चार युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 1 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कबीरधाम जिले के ग्राम कामनबोड़ निवासी हरमेन्द्र साहू बिलासपुर में धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन चलाने आया था। 27 मई की रात मशीन खराब होने के कारण वह ग्राम रमतला के खेत में रुका हुआ था। देर रात भोजन लेने के लिए मोटरसाइकिल से ढाबे की ओर जाते समय मोपका बायपास मोड़ के पास चार युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये नगद तथा लगभग 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने शौक और घूमने-फिरने के खर्च पूरे करने के लिए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत पटेल, जयप्रकाश पटेल और जयप्रकाश यादव सभी 19 वर्ष तथा एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल है। पुलिस ने लूट की रकम में से 1,800 रुपये नगद और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल