क्राइमनिगमबिलासपुर

सड़क को निजी मिल्कियत मानने वालों से परेशान नागरिक, राहगीरों को परेशानी हो तो हो, इनकी बला से

डेस्क

सड़क हमारे बाप की

जी हां। कुछ ऐसा ही है अब बिलासपुर की सड़कों का नज़ारा। जहां मन किया वहीं गाड़ी लगाई और समान चढ़ाना उतारना शुरू कर दिया। जहां मन किया वहीं रेत, गिट्टी आदि रख दी और तो और बीच सड़क में हीं सीमेंट मिक्सर मशीन लगा ली। अब राहगीर मरते हैं तो मरें वाहन चालक गिरते हैं तो गिरें हमें क्या। इस शहर में न तो निगम काम कर रहा है और न ही पुलिस का यातायात विभाग।

लोग सड़कों का दुरुपयोग करने से नहीं चूक रहे क्योंकि उनको पता है कि कोई बोलने वाला नहीं है। वैसे भी संस्कारधानी में इतने संस्कारी हैं की कोई किसी बात का भी विरोध नहीं करता। चाहे सीवरेज हो या पानी बर्बादी या सड़कों पर जानलेवा तरीके से कब्जा किया हुआ कचरा पेटी और बिल्डिंग मटेरियल। सिंधी कॉलोनी रोड पर तो एक गोडाउन में बीच सड़क पर ट्रक रोक कर माल चढ़ाया उतारा जाता है। इस चक्कर में आने जाने वाले कितना परेशान होते हैं इससे किसी को कोई लेना देना नहीं क्योंकि सड़क तो हमारे बाप की है।

और इस शहर के अधिकारी वहां पाए जाते हैं जहां ज्यादा माल मिलता है। थोड़ी सी दूरी तय करने से बचने के लिए लोग रॉंग साइड आ जाते हैं। उनकी ऐसी हिम्मत इसलिए होती है क्योंकि हमारी चुस्त यातायात के जवान एंट्री वसूली में ही लगे रहते हैं और यातायात को अव्यवस्थित होते देखते रहते हैं।

भगवान जाने कब ठीक होगी यातायात व्यवस्था और निजात मिलेगी सड़कों पर कब्जा किये सामानों, आड़ी टेढ़ी खड़ी गाड़ियों और रॉंग साइड को अपना विशेषाधिकार मानने वाले मूर्खों से।

error: Content is protected !!
Letest
ड्रोन की नजर से बेनकाब हुआ गांजा गिरोह... 5 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार,3.35 लाख का गांजा और चाकू बरामद छोटी उम्र, बड़े कारनामे....अपराध के दलदल में समाता युवा, कोनी लूटकांड में नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, आईपीएल जश्न के बीच खूनी वारदात... गला रेतकर युवक की हत्या की कोशिश, VIDEO:- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी…बेटी से विवाह की जिद पर पिता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना…आरोपी युवक ने अचानक किया हमला, सीसीटीवी फुटेज में क... लोखंडी ओवरब्रिज के पास लूटपाट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार... पुलिस ने घेराबंदी कर लिया कब्ज... एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम में संविदा कर्मी की मिली लाश...करंट लगने से मौत की आशंका, घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला...पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप, कोटा: कोरी डेम में डूबा घर का चिराग...दोस्तों के सामने 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, सरकंडा में एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की नई शाखा शुरू, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ...