बिलासपुर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 17.21 लाख की साइबर ठगी…गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से 17 लाख 21 हजार 100 रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा हुआ है।पुलिस के अनुसार, नर्मदा नगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी लाभ का लालच देकर उससे विभिन्न तिथियों में कुल 17.21 लाख रुपये निवेश करवा लिए। बाद में न तो कोई लाभ मिला और न ही राशि वापस की गई। शिकायत के बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी रजत तोमर 32 वर्ष निवासी शिवाजी नगर खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग की संलिप्तता सामने आई। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते हासिल करता था और उन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए करता था। आरोपी खाताधारकों को दिल्ली तक ले जाकर उनके खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध में करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दुर्ग छोड़कर उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी में है। इसके बाद रेंज साइबर पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई कर उसे धर दबोचा। यह कार्रवाई आईजीपी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क...