बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: आधा दर्जन,हथियारबंद नकाबपोशों ने जैन फार्म हाउस में बोला धावा, डेढ़ लाख नकद समेत सोना-चांदी ले उड़े बदमाश,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरी स्थित जैन ऑर्गेनिक फार्म हाउस में देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना के अनुसार 3 से 6 नकाबपोश बदमाश घातक हथियारों से लैस होकर फार्म हाउस में घुसे और लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संगीता जैन ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका जैन ऑर्गेनिक फार्म हाउस ग्राम लिमतरी में स्थित है। पति प्रमोद जैन के निधन के बाद वह शहर स्थित अपने निवास में रहती हैं और दिन में फार्म हाउस की देखरेख के लिए आती-जाती हैं। फार्म हाउस के अंदर बने मकान में परिवार का सामान रखा हुआ था। बताया गया कि 1 जून की रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने फार्म हाउस में प्रवेश किया। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने के बाद अलमारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी गए सामान में सोने की अंगूठी, लगभग दो तोला वजनी सोने की मूर्ति, चांदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, चांदी का लोटा, चांदी के सिक्के तथा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद शामिल हैं। बदमाशों ने चोरी के बाद घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया ताकि पहचान न हो सके। हालांकि वारदात की कुछ गतिविधियां कैमरों में कैद होने की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटना स्थल पर बिखरा सामान और टूटे हुए दरवाजे बदमाशों के दुस्साहस की कहानी बयां कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वास्तव में 8 से 10 हथियारबंद नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया है तो यह केवल चोरी नहीं बल्कि सुनियोजित आपराधिक घटना है। चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, आसपास के संदिग्धों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इस बड़ी वारदात ने ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क...