बिलासपुर

बिरकोना रोड लूटकांड का खुलासा…चार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और रकम बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोनी पुलिस ने बिरकोना रोड पर हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम सेदरी रामतला रोड निवासी गौतम पालेकर ने 29 मई को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 मई की रात करीब 11 बजे वह सेंट्रल लाइब्रेरी से अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BK 3754 से घर लौट रहा था। बिरकोना रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के पास चार अज्ञात युवकों ने सड़क के बीच ई-रिक्शा खड़ा कर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके पास रखे एक हजार रुपये और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने सरजू भास्कर, कृष लहरे, राजकुमार सूर्यवंशी और शाकिर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सभी ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा खर्च कर दिया गया था। मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने सरजू भास्कर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और नगदी बरामद की, जबकि कृष लहरे के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल एवं नकदी जब्त की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल