बिलासपुर

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन…मल्हार और सेंदरी में गोदाम सील, भारी मात्रा में उर्वरक जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में मस्तूरी विकासखंड के मल्हार और सेन्दरी क्षेत्र में की गई कार्रवाई में अवैध रूप से भंडारित खाद की बड़ी खेप जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मल्हार स्थित अग्रवाल खाद भंडार की जांच के दौरान यूरिया, एनपीके और एसएसपी उर्वरकों का अवैध भंडारण पाया गया। जांच दल ने मौके पर खाद जब्त कर लिया तथा मामले को आगे की कार्रवाई के लिए जिला दंडाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं सेन्दरी में स्थित मेसर्स बंसल फर्टिलाइजर पर देर रात की गई छापेमार कार्रवाई में छिपाकर रखी गई खाद बरामद हुई। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर उर्वरक जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने किसानों के हित को देखते हुए सभी सहकारी समितियों को अवकाश दिवसों सहित शनिवार और रविवार को भी संचालित रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। प्रशासन के अनुसार जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके और एसएसपी उपलब्ध है। कृषि विभाग ने किसानों से केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खाद-बीज खरीदने और खरीद की रसीद सुरक्षित रखने की अपील की है। साथ ही खाद की कमी संबंधी अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह भी दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क...