रतनपुर

रतनपुर: ढेस कंद निकालने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत….परिवार में छाया मातम,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के करैहापारा स्थित बेदपारा निवासी एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बेदपारा निवासी कैलाश केवट 46 वर्ष मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रत्नेश्वर तालाब में ढेस कंद निकालने के लिए गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह दोपहर करीब 1 बजे कुछ ढेस निकालकर तालाब से बाहर आया था। इस दौरान उसने एक स्थानीय व्यापारी से मोबाइल पर बातचीत भी की। इसके बाद वह दोबारा तालाब में उतर गया और ढेस निकालने का काम करने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तालाब के भीतर उसकी सांस रुक गई और वह पानी में डूब गया। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रात करीब 9 बजे परिजन और मोहल्ले के लोग उसकी तलाश करते हुए रत्नेश्वर तालाब पहुंचे। वहां तालाब किनारे उसके कपड़े रखे मिले, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। इसके बाद तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में तालाब में खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद रात लगभग 9:56 बजे कैलाश का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। मृतक की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल