बिलासपुर

बिजली सुधार कार्य के दौरान हंगामा… जेई की शिकायत पर मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के खपरगंज कबाड़ी लाइन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने शाहनवाज मकवाना एवं अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार गोल बाजार जोन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री देव सिंह कंवर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 मई की शाम खपरगंज कबाड़ी लाइन की 11 केवी एबी केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। रात में सुधार कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त केबल का एक हिस्सा पूरी तरह जल जाने के कारण लाइन चालू नहीं हो सकी। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सुबह मरम्मत कर बिजली बहाल करने की जानकारी दी। आरोप है कि 29 मई की रात करीब 12:30 बजे शाहनवाज मकवाना और अन्य लोगों ने तत्काल बिजली चालू करने की मांग करते हुए कर्मचारियों को घेर लिया। शिकायत के मुताबिक भीड़ ने विभागीय टीम को जाने से रोका, अधिकारियों को बुलाने का दबाव बनाया तथा स्काई लिफ्ट वाहन को जबरन दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर चालक के साथ हाथापाई और वाहन की चाबी छीनने का प्रयास भी किया गया। कनिष्ठ यंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके कपड़े और हाथ पकड़कर जबरन कबाड़ी गली की ओर ले जाया, बाल खींचे और मारपीट का प्रयास किया। घटना के दौरान विभाग के अन्य कर्मचारी और ठेका कर्मी भी मौजूद थे। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने शाहनवाज मकवाना एवं अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 221, 351(2) तथा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल