जांजगीर चाँपा

जहरीली शराब पीने से 2 लोगो की हुई थी मौत…मामले में पुलिस ने अवैध शराब विक्रेता को किया गिरफ्तार, रंजिश में मिलाया था शराब में सुहागा,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चापा – थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में शराब सेवन के बाद दो युवकों की मौत के रहस्य को सायबर टीम ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने घटना में मुख्य साजिशकर्ता भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टण्डन तथा उसके चचेरा भाई अनिल टण्डन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना के दौरान आरोपियों के कब्जे से सुहागा, रेपर एवं बड़ा सूजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक सूरज यादव व मनोज कश्यप दिनांक 15.09.2025 को प्रातः लगभग सात बजे गांव के शराब विक्रेता सुरेन्द्र उर्फ भोला टण्डन के पास जाकर शराब खरीदी और वहीं बैठकर सेवन किया। थोड़ी ही देर में दोनों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें राधा कृष्ण अस्पताल सारंगढ़ ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर पंचनामा व पोस्टमार्टम किया गया।

जांच में पुलिस ने पाया कि मृतकों व आरोपी के बीच पहले से वाद-विवाद व धमकियों का विवाद चलता था, जिससे आरोपी परेशान था और उसने हत्या की साजिश रची। जांच के दौरान पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने अंग्रेजी शराब में पहले से सुहागा मिलाकर रख दिया था और अधिकारियों के मुताबिक मृतक जब शराब लेने आए तो उन्हें ही वह मिलाकर दी गई शराब दी गयी। सायबर एवं जांच टीमों ने तकनीकी व गवाहियों के आधार पर सख्त पूछताछ की, जिसके बाद भोला टण्डन ने कृत्य स्वीकार कर साजिश व हत्या की सम्पूर्ण बात बताई। एसपी विजय कुमार पाण्डेय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में गठित टीम विशेष भूमिका में रही। मामले में धारा 103(1), 61(2), 123 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश