बिलासपुर

खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई…. 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने 2 जून से 4 जून 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध परिवहन में संलिप्त दो हाइवा और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया है। खनिज अमले ने तेंदुआ, कोटा, चोरभट्टी, कच्छार, लोफंदी, सेंदरी, निरतु, कोनी, मंगला और हिर्री क्षेत्रों में निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोटा क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज के खनिज गिट्टी का परिवहन कर रहे एक हाइवा को पकड़ा गया। वहीं मंगला के शुभम विहार क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा कोनी क्षेत्र में रेत परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और हिर्री क्षेत्र में साधारण पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे एक हाइवा पर भी कार्रवाई की गई। कुल पांचों वाहनों को जब्त कर कोनी, कोटा, हिर्री और सकरी थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में खनिज संपदा की चोरी और राजस्व क्षति रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क...