रायपुर

प्रदेश में क्रेक कमांडो टीम का होगा गठन, आरक्षक से लेकर निरीक्षक होंगे शामिल, मिलेगी कमांडो ट्रेनिंग….डीजीपी ने जारी किए आदेश

रमेश राजपूत

रायपुर– प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर त्वरित और प्रभावित नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश में क्रेक कमांडो टीम का गठन करने का निर्णय लिया है, जिसमें पुलिस विभाग के आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक अपनी स्वेच्छा से आवेदन देकर शामिल हो सकते है। पुलिस महानिदेशक द्वारा वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में होने वाले गंभीर गैंगवार, गिरोह में होने वाले अपराधों, आतंकवाद, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके, आने वाले दिनों में महानगरों की तरह विकसित हो रहे प्रदेश के बड़े शहरों में इसकी सख्त आवश्यकता है, लिहाज़ा क्रेक कमांडो टीम इसका मुकाबला करने तैयार रहेगी। सलेक्ट किये जाने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों को विशेष कमांडो ट्रेनिंग दी जाएगी। लिहाज़ा डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस इकाइयों को यह आदेश जारी कर जानकारियां मंगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
सुशासन तिहार में बिलासपुर को 134 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने विकास और जनकल्याण का दिया बड़ा स... खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई.... 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मुख्यमंत्री ने किया नालंदा परिसर और एजुकेशन हब का निरीक्षण, युवाओं को मिलेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र टिकारी में दर्दनाक हादसा..दशगात्र का निमंत्रण देकर लौट रहे छोटे भाई को माजदा ने कुचला, मौके पर मौत, ... मनरेगा में 2 करोड़ के डबरी घोटाले की शिकायत पर जांच के आदेश, 7 दिन में मांगी गई रिपोर्ट मल्हार: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट...लोहे की पट्टी से हमला, आरोपी गिरफ्तार 80 वर्ष पुराने जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण पर बवाल, न्यायालयीन अनुमति के बाद भी हाउसिंग बोर्ड ने खड़े कि... बिजली सुधार कार्य के दौरान हंगामा... जेई की शिकायत पर मामला दर्ज, VIDEO:सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया में खनिज माफिया का साम्राज्य…. दो साल से जारी अवैध उत्खनन के आगे नतम... रतनपुर: ढेस कंद निकालने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत....परिवार में छाया मातम,