कोटा

भालू के हमले से युवक हुआ घायल, 4 किलोमीटर खाट में लेकर इलाज कराने पहुँचे परिजन….खराब सड़क और परिवहन की सुविधा का अभाव आज भी बन रहा मुसीबत

रमेश राजपूत

खोंगसरा – कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टाठी धार के आश्रित ग्राम गौरखुरी में भालू के हमले से युवक घायल हो गया घायल युवक घर के पीछे लगे तालाब में शौच के लिए गया हुआ था जानकारी के अनुसार गौरखूरी निवासी श्याम नंदन यादव पिता सत्यनारायण यादव उम्र 09 वर्ष सुबह 11 के आसपास घर के पीछे लगे तालाब में शौच के लिए गया हुआ था अचानक जंगली भालू ने युवक पर हमला कर दिया अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा आवाज सुनकर घर वाले और ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ने लगे लोगो की आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ भालू के हमले से घायल युवक को परिजन पी एच सी आमागोहन के लिए निकले एवं 4 किमी खाट में सुलाकर कंधे के सहारे मुख्य मार्ग पर पहुंचे जहां से निजी वाहन में लेकर पी एच सी आमागोहन पहुंचे पी एच सी में मौजूद स्टाफ द्वारा तत्काल युवक का उपचार किया गया, जख्मों पर टांका लगाया गया और वन विभाग खोंगसरा को इसकी सूचना दी गई। फ़िलहाल युवक की स्थति खतरे से बाहर है।

इलाज कराने 4 किलोमीटर खाट में लेकर पहुँचे परिजन…

पी एच सी लाने में युवक के परिजन को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा जहा जर्जर सड़क के वजह से 4 किमी खाट में सुलाकर परिजन पैदल यात्रा कर मुख्यमार्ग तक पहुंचे पूरे रास्ते युवक दर्द से कराह रहा था खराब सड़क के वजह से परिजन भी कुछ नहीं कर पा रहे थे जबकि गौरखुरि के ग्रामीण लगातार इस सड़क की मांग कर रहे लेकिन वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है जिसके कारण आज भी ग्रामीणों में शासन प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर