बिलासपुर

बहन के साथ अवैध संबंध पर साढू की हत्या…आरोपी भाई ने चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक भाई ने अपनी बहन के साथ साढू के अवैध संबंधों के कारण उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी है, घटना देर रात बजरंग पारा सकरी की है जहां रहने वाले राजा डोम ने अपने साढू कुंदन डोम पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। घटना के वक्त मृतक की पत्नी चंदा डोम और अन्य मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने हो रहे विवाद को रोकने की कोशिश की लेकिन गुस्से में आगबबूला आरोपी राजा ने कुंदन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात भी आरोपी राजा डोम ने अपने साढू कुंदन डोम को अपने बहन के घर मे देख लिया था, जिसे पूर्व में भी आरोपी भाई ने अपनी बहन से दूर रहने की चेतावनी दी थी बावजूद इसके वह नही माना इसी बात को लेकर रात 11 बजे के लगभग दोनों में विवाद होने लगा और राजा ने चाकू से कुंदन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी राजा डोम के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...