मनेन्द्रगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा :- अनियंत्रित कार जा टकराई पेड़ से…कार में लगी आग, 2 की मौत 4 घायल

रमेश राजपूत

मनेंद्रगढ़ – बीती रात प्रदेश में फिर दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, वही 4 लोग घायल है, जिन्हें वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने मदद कर कार से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. जिसके बाद कार में आग लग गई और देखते-देखते कार जलकर खाक हो गई, तभी राहगीरो ने हादसे में घायल और फंसे हुए लोगों को कार से बाहर निकाला और इसकी सुचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में मनेंद्रगढ़ अंबिकापुर मार्ग पर हुई, जहाँ देर रात सूरजपुर से एक कार में सवार लोग कोतमा की ओर आ रहे थे. तभी बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई और देखते-देखते कार धू-धू कर जलने लगी. इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह कार में सवार लोगों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला. कार में 6 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं 4 लोग घायल हैं, जिसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...