बिलासपुर

शराब पीने पैसों की मांग करते हुए मारपीट और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार….सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तालाब किनारे बैठे ग्रामीणों से मारपीट कर पैसों की मांग करने वाले आरोपी को शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ओमप्रकाश यादव पिता स्व. सुकालू यादव उम्र 56 वर्ष निवासी ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पीछे बहतराई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08.05.23 के शाम करीब 03.30 बजे मो.सा. क्र. CG 10AM 3209 से एक व्यक्ति गांव के तालाब के पास आया और तुम लोग यहां रोज बैठकर शराब पीते हो मुझे भी शराब पीने एवं पेट्रोल के लिए रूपये दो कहकर मुझे एवं मेरा साथी आकाश साहू को हाथ मुक्का से मारपीट किया और बिलासपुर का हूं बिलासपुर तरफ आओगे तब सब को देख लूंगा यदि तुम लोग मुझे रूपये नहीं दोगे तो तुम लोगों का खैर नहीं है कहकर धमकाने लगा जिससे डर के कारण अपने पास रखे 1000 रू. एवं साथी नारायण साहू के 500 रू. जागेश्वर साहू के 1000 रू. सुरेन्द्र साहू के 1400 रू. इस प्रकार कुल 3900 रू. उक्त व्यक्ति को दिये हैं, वह पूर्व में भी इस प्रकार पैसा वसूल कर चूका है जिसके बारे में पता किये तो पता चला कि उसका नाम सुबोध शुक्ला है जो घूम-घूमकर लोगों को डरा धमकाकर पैसा वसूलता है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह ने टीम तैयार कर आरोपी सुबोध शुक्ला को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, सउनि रमेश ध्रुव, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, अजय जायसवाल,सोनू पाल, विवेक राय, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...