मल्हार

मल्हार :- शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर चाकूबाजी की घटना, एक युवक हुआ घायल…पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,एक फरार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार क्षेत्र में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना को पुलिस ने तत्परता से सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने पर रकम नहीं मिलने से नाराज होकर बटनदार चाकू से हमला किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हरिओम सिंह ठाकुर 45 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया ने थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 5.30 बजे वह ग्राम पकरिया स्थित हाई स्कूल के पास खड़ा था। उसके साथ भतीजा अमन सिंह ठाकुर और अभिजीत सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। इसी दौरान ग्राम किरारी निवासी सुमित सिंह ठाकुर अपने साथी अभय सिंह ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से इंकार करने पर दोनों आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी।

आरोप है कि सुमित सिंह ठाकुर ने जेब में रखे बटनदार धारदार चाकू को निकालकर अभिजीत पर हमला करने के लिए दौड़ा। बीच-बचाव करने आए अमन सिंह ठाकुर के दाहिने हाथ के अंगूठे के पास चाकू लगने से गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। घायल अमन सिंह ठाकुर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने शार्प ऑब्जेक्ट से लगी चोट की पुष्टि की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सुमित सिंह ठाकुर को ग्राम पकरिया से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बटनदार स्टीलनुमा चाकू और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई।प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अभय सिंह ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ...