बिलासपुर

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जमी थी जुआरियों की महफ़िल…पुलिस रेड में पकड़े गए 3 आरोपी, नगदी और ताशपत्ती जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार को यादव गली में सजी जुआ के महफिल में दबिश देकर सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरियों से 39590 रुपए बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि यादव गली गुरु कृपा केटरिंग के सामने पार्किंग टिकरापारा में बैठकर रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिसपर टिकरापारा निवासी आरोपी श्रवण कुमार वर्मा, रलिया निवासी नागराज पात्रे, टिकरापारा निवासी पंचराम यादव रंगे हाथों जुआ खेलते मिले। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। जिनके कब्जे से पुलिस ने 52 पत्ती तास और 39590 रुपए जब्त कर लिया है। मामले में सभी आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम का अपराध दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू आर- नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धनेश साहु, टंकेश साहू, अमित सिंह एवं सनत मिरी का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...