जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश में योजना बनाकर रॉड और डंडे से जान लेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. घटना के बाद से हो गया था फरार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक पर जानलेवा हमला करने वाले एक फरार आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है जो घटना के बाद से फरार हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अश्वनी गुप्ता निवासी जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की 01/12/23 को शाम 04.30 बजे अपने दोस्त के घर में था तभी सोनी बरेठ अपने तीन अन्य साथी के साथ घर अंदर घुसकर पूरानी रंजिश पर प्रार्थी को घर से निकाल कर हत्या करने की नीयत से अपने साथी के साथ मिलकर रॉड एवम डंडा से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 307, 452, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। घटना घटित कर आरोपी सोनी बरेठ फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे मुखबिर सूचना पर उसके ठिकाने से पकड़ा गया है, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ किया गया तो उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया, जिससे एक रॉड को जप्त उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर सहायक उपनिरीक्षक उमेंद मिश्रा एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल