बिलासपुर

दिन दहाड़े हो रही घरों से चोरी…संपत्ति संबंधी अपराधो में बेतहाशा वृद्धि, सताने लगी असुरक्षा की भावना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सुने मकानों और दुकानों से चोरी की घटनाओं के साथ ही अब दिन दहाड़े घरों में लोगों की मौजूदगी के बीच ही पलक झपकते चोरी की वारदातें सामने आ रही है, जिसे सुनकर अब ऐसा लगने लगा है कि कुछ पलों की चूक और आपके घर में चोरी की घटना आम हो सकती है। दरअसल ऐसा ही एक मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास से सामने आया है, जहाँ अपनी माँ के घर आई एक गृहणी को घर की खिड़की और दरवाजा खुला छोड़ देना भारी पड़ गया है, मामले मिली जानकारी के अनुसार सविता बरगाह अपनी माँ के घर अटल आवास आई हुई जो आज सुबह नहाने चली गई और कमरे में बच्चें खेल रहे थे,

इसी दौरान किसी ने घर से लेडिस पर्स को पार कर दिया, जिसमें प्रार्थिया के अनुसार पर्स में सोने का झुमका, चांदी का करधन, 06 नग सोने का गेहू दाना, बच्चा के लॉकेट, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नगदी 2000/ रूपये और एक सैमसंग का मोबाईल था, वह गायब है उक्त सामान कीमती करीब 41000/ रूपये की चोरी हुई है, जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल