बिलासपुर

पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत…तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, साथी घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तिफरा ओवरब्रिज पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदरा ठाकुर निवासी भानु लहरे पिता केशवलाल लहरे अपने साथी पारस यादव के साथ बाइक से बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल आ रहा था।

बताया गया कि भानु के पिता केशवलाल लहरे को करंट लगने के बाद उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था। इसी की जानकारी मिलने पर भानु अपने पिता को देखने के लिए दोस्त के साथ अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान तिफरा ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार भानु लहरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद पारस यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। जिस पिता को देखने भानु अस्पताल जा रहा था, उसी रास्ते में हुए हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दे दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल