बिलासपुर

सेंट्रल जेल बिलासपुर में खूनी वारदात.. पत्थर से हमला कर बंदी की हत्या, 17 साल से सजा काट रहा कैदी आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय जेल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कैदी ने दूसरे विचाराधीन बंदी पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना में गंभीर रूप से घायल बंदी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रबंधन ने मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दे दी है। पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के दवनपुर निवासी नीलू जगत वर्ष 2024 से पाक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। उसे जेल की ई-वन बैरक में रखा गया था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बैरक में कुछ बंदी लूडो खेल रहे थे, जबकि नीलू पास में लेटा हुआ था। इसी दौरान तीहरे हत्याकांड में सजा काट रहा कैदी राजेश राय वहां पहुंचा और अचानक अपने हाथ में रखे सीमेंट से बने ढक्कन नुमा पत्थर से नीलू के सिर पर हमला कर दिया।

राजेश ने नीलू के सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना को देखकर बैरक में मौजूद अन्य बंदियों ने बीच-बचाव किया और तत्काल इसकी सूचना जेल कर्मचारियों को दी। जेल प्रशासन ने बिना देरी किए घायल बंदी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी के अनुसार आरोपी राजेश राय की वर्ष 2011 से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज चल रहा था। वहीं मृतक नीलू जगत भी मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और उसका उपचार जेल में ही किया जा रहा था।

स्वास्थ्य कारणों से दोनों को एक ही बैरक में रखा गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें दवाएं दी जाती थीं। बताया जा रहा है कि राजेश राय और उसके पिता हरि राय हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। राजेश ने सजा माफी के लिए आवेदन दिया था, जिसे राज्य सरकार ने तीन दिन पहले ही खारिज कर दिया था। इसके बाद से उसके मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर राजेश राय ने नीलू जगत को ही क्यों निशाना बनाया। जेल प्रशासन से पूछताछ के साथ ही बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से भी जानकारी ली जा रही है। जेल जैसी सुरक्षित जगह पर हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सेंट जेवियर स्कूल मामले में फूटा आक्रोश... दुष्कर्मी शिक्षक को फांसी की मांग, समाज ने दी प्रदेशव्याप... सेंट्रल जेल बिलासपुर में खूनी वारदात.. पत्थर से हमला कर बंदी की हत्या, 17 साल से सजा काट रहा कैदी आर... छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ... सीपत:- 11 केवी तार टूटकर गिरा...करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लग... पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत...तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक... कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर,